भारत के विस्फोट बल्लेबाज युवराज सिंह के 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी एक 19 साल के लडऩे ने कर ली है। इस युवा खिलाड़ी ने भी 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए हैं।
न्यूजीलैंड के टीनऐजर ग्लेन फिलिप्स ने इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में नया मकाम हासिल कर लिया है। ऑकलैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने धमाकेदार पारी खेलते हुए एक ओवर में 6 छक्के लगाकर क्रिकेट जगत में अपने आगमन का संकेत दे दिया है।
मेरीलीबोन क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पिछले हफ्ते नोरफोल्क इलेवन के गेंदबाज के एक ही ओवर में 6 गेंदों पर छक्के लगाए। इस युवा बल्लेबाज ने उस पारी में शानदार डबल सेंचुरी भी लगाई।
19 वर्षीय ये युवा बल्लेबाज दुनिया का पहला बल्लेबाज बन गया है जिसने अरुंडेल कैसल स्थित मैदान में 6 छक्के लगाए हैं।
