Google के इन बातों को जान, आप भी हो जाएंगे हैरान

TrendingJob
1
http://www.newtechduniya.in/2016/09/google.html


इंटरनेट की दुनिया में google का नाम सबसे ऊपर आता है। उसके बाद भी उसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वहीं फेसबुक की बात करें तो हर किसी को पता है कि उसके संस्थापक का नाम मार्क ज़ुकरबर्ग है। लेकिन शायद ही किसी को पता होगा कि गूगल के संस्थापक का नाम लैरी पेज और सर्जे ब्रिन है।

google हर सेकेंड करता है लाखों की कमाई
google एक सेकेंड में करीब 9,30,900 रूपए कमाता है। इसके 40 देशों में 70 से भी ज़्यादा ऑफिस हैं। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। गूगल ने पिछले 12 सालों में 827 कंपनियों को खरीदा है। अब आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि गूगल कितनी बड़ी कंपनी है।

41,70,00 से भी ज़्यादा कर्मचारी करते हैं काम
google में फिलहाल 41,70,00 से भी ज़्यादा कर्मचारी काम करते हैं। मगर अब तक गूगल के कई कर्मचारी अरबपति बन चुके हैं। वैसे तो गूगल की सही आय कोई नहीं बता सकता मगर गूगल की सालाना आय करीब $50,00,00,00,000,000,000,000,000 डॉलर है।

मशीन से नहीं बकरियां काटती हैं घास
एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम गूगल की ही देन है। पर क्या आप यह जानते हैं कि हर 5 में से 4 स्मार्टफोन एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही चलते हैं। गूगल ने अपने “Head Office” में लगभग 20,000 बकरियों को घास काटने के लिए रखा गया है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा, दरअसल गूगल अपने दफ्तर के लॉन में घास काटने वाली मशीन का उपयोग नहीं करता क्योंकि इससे निकलने वाले धुंए और आवाज़ से वहाँ काम कर रहे कर्मचारियों को परेशानी होती है।

हर हफ़्ते 2,20,000 से भी ज्यादा लोग गूगल में जॉब के लिए अपलाई करते हैं| गूगल की 95% से भी ज़्यादा कमाई उसके द्वारा प्रकाशित विज्ञापनों से आती है।

Google शब्द के पीछे का क्या है राज
आप अक्सर सोचते होंगे कि “Google” शब्द आया कहाँ से है, असल में 1 पीछे 100 शून्य लगाने पर जो संख्या बनती है उसे “Googol” कहते हैं और इसी शब्द से ही बना है “Google”।
गूगल का नाम “Googol” क्यों नहीं रखा गया “Google” ही क्यों रखा गया? दरअसल “Google” यह नाम एक स्पेलिंग मिस्‍टेक है। मतलब टाइप करते समय “Googol” की जगह “Google” टाइप हो गया और नतीजा आपके सामने है।

You Tube को 2006 में गूगल ने ख़रीदा
गूगल ने “You Tube” को 2006 में ख़रीदा था, उस समय कई लोगों ने इस डील को गूगल की एक बड़ी गलती मानी थी और आज यू ट्यूब को पूरी दुनिया में हर महीने करीब 6 अरब घंटो तक देखा जाता है।
हर सेकंड में गूगल पर 60,000 से भी ज्यादा सर्च किये जाते हैं| 2010 के बाद से गूगल ने प्रति सप्ताह में कम से कम एक कंपनी को ख़रीदा है। गूगल ने अपने स्ट्रीट व्यू मेप के लिए 80 लाख 46 हजार किलोमीटर सड़क के बराबर फोटोग्राफ लिए हैं।
गूगल का पूरा सर्च इंजन 100 मिलियन गीगाबाइट का है। उतना डाटा अपने पास सेव करने के लिए एक टेराबाइट की एक लाख ड्राइव की जरुरत होगी।

गूगल ने अपने एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम को ABCD के अल्फाबेट के हिसाब से नाम दिए गए हैं Cupcake, Donut, Eclair, Froyo, Gingerbread, Honeycomb, Ice Cream Sandwich, Jelly Bean, Kitkat, Lolipop और Marshmallow।

गूगल को Yahoo कंपनी ने एक मिलियन डॉलर में खरीदना चाहा था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। गूगल जब लांच हुआ था तब गूगल के संस्थापक को HTML कोड की ज़्यादा जानकारी नहीं थी। इसीलिए उन्होंने गूगल का होमपेज एकदम सिंपल रखा था और अभी भी यह बिल्कुल सिंपल ही है।

2005 में गूगल ने गूगल मेप और गूगल अर्थ जैसी नई एप्लीकेशन लांच की। इसमें ऐसे फीचर हैं, जो पलभर में पूरी दुनिया का नाप दें। वही अब इसकी पहुंच चाँद तक है। ”Don’t be evil” यह गूगल का अनाधिकृत नारा(Unofficial Slogan) है।

गूगल के होमपेज पर 88 भाषाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। गूगल सर्च इंजिन का उपनाम (Nick Name) “BackRub” है।

Post a Comment

1 Comments
Post a Comment
To Top