Anil Kapoor के बेटे की पहली फिल्म Mirzya का गाना हुआ रिलीज़..

TrendingJob
0
बॉलीवुड में इन दिनों यंगस्टर्स एक्टर्स में नंबर वन हिरो बनने की होड़ मची हुई है, वरुण धवन, सिद्धार्थ मलहोत्रा, रणवीर सिंह जैसे कई और अभीनेता लगातार अपने एक्टिंग के जरिए आगे बढ़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। ऐसे में जल्द बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर सील्वर स्क्रिन पर दस्तक देने वाले हैं।

Shreyas Talpade की फिल्म Wah Taj का धमाकेदार Trailer रिलीज, यहाँ देखें विडियो

हर्षवर्धन कपूर बॉलीवुड में फिल्‍म 'मिर्जया' से डेब्‍यू करने जा रहे हैं, और इसी फिल्‍म का नया गाना 'तीन गवाह इश्‍क के' रिलीज हो गया है, बता दे राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के गाने में हर्षवर्धन और सैयामी खेर की शानदार कैमेस्‍ट्री नजर आ रही है, वहीं ये फिल्म पहले से ही खूब सस्पेंस बना चुकी है, सॉन्ग को सिद्धार्थ महादेवन और सैन जहूर ने बोल दिये हैं।
गौरतलब हो, अभी हाल ही में हर्षवर्धन कपूर को लेकर ख़बर आई थी की वो इस फिल्म के साथ ही तीन और फिल्मों को साईन कर चुके हैं, फिल्म को बड़े पर्दे पर इस साल 7 अक्टूबर को रिलीज़ किया जायेगा।

यहाँ देखें विडियो 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top