लांच हुआ Karbonn Quattro L55 HD स्मार्टफोन

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/09/karbonn-quattro-l55-hd.html


भारत की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी कार्बन ने नया 'Quattro L55 HD' स्मार्टफोन लांच किया है, जिसकी कीमत 9,990 रुपए है. इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, लेकिन फिलहाल इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नही आई है.

Karbonn Quattro L55 HD में 5.5 इंच का HD 1280×720 Pixels IPS display है. यह 1.3 Gigahertz quad core processor और 2GB RAM से लैस है. इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है और यूज़र 32GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे. यह एक डुअल सिम smartphone है. smartphone Android 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा. Karbonn Quattro L55 HD smartphone Voice Over LTE से लैस कंपनी का तीसरा smartphone है.
इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. smartphone को पावर देने के लिए 2700mAh की बैटरी मौजूद है . कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4G LTI , 3G , Bluetooth और Wi-Fi शामिल हैं.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top