Samsung नें लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Galaxy Folder 2, 1 बार चार्ज करनें पर 318 घंटे चलेगी बैटरी

TrendingJob
http://www.newtechduniya.in/2016/09/samsung-galaxy-folder-2-1-318.html

इलेक्टॉनिक डिवाइस निर्माता कंपनी सैमसंग ने दमदार बैटरी का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्डर 2 पेश किया है। कंपनी नें यह फोन चीन में पेश किया है। और कंपनी ने इसे अपनी चीनी वेबसाइट पर भी लिस्ट किया है।

इस स्मार्टफोन की खासियत है कि एक बार इस फोन को चार्ज करनें पर यह 318 घंटे यानि 13 दिन तक लगभग चल सकती है। ज्यादात्तर स्मार्टफोन यूजर्स को अपने फोन की बैटरी को लेकर कई समस्याएं होती है, कि वह ज्यादा नहीं चल पाती। दिन में कई बार चार्ज करना होता है। ऐसे में यह एक वरदान की तरह साबित हो सकता है।

इस स्मार्टफोन को 2013 में लॉन्च हुए गैलेक्सी फोल्डर स्मार्टफोन का ही अगला संस्करण बताया जा रहा है।


इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसे कंपनी बाजार में ड्यूअल सिम के साथ पेश करेगी। स्मार्टफोन की स्क्रीन 3.8 इंच की है। स्क्रीन WVGA(480 x800) रिजॉल्यूशन की टीएफटी एलसीडी स्क्रीन है। यह स्क्रीन कलर स्पेक्ट्रम के साथ यूजर्स को दी जा रही है। बात करें फोन के साइज की तो यह 122 x60.2 x15.4 मिलीमीटर है।स्मार्टफोन में 1950 एमएएच की बैटरी दी जा रही है। फुल चार्ज करनें पर इस फोन की बैटरी 318 घंटे तक चल सकती है।


स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे की सहायता से फुल एचडी वीडियों रिकॉर्डिग की जा सकती है। वहीं इसमें फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है।
स्मार्टफोन की मैमोरी की बात करे तो इसमें 2जीबी की रैम दी गई है। साथ ही इसमें 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन क्वाड-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 2जी,3जी और 4जी तीनों तरह के सिम कार्ड काम कर सकते है। स्मार्टफोन में वाई-फाई,ब्लूटूथ,जीपीएस और यूएसबी कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए है।
To Top