चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी LeEco ने सोमवार 19 सितंबर को एक दिन की मेगा सेल शुरू की है। कंपनी को इस सेल को एपिक 919 नाम से शुरू किया है। लीको को इस सेलसे 100 करोड़ रूपए की बिक्री की उम्मीद है।
गौरतलब है कि एपिक 919 सेल चीन में बहुत सफल रही थी और कंपनी को भारत में भी इसके सफल होने की उम्मीद है। इस बार सेल चीन के साथ-साथ भारत व अमरीका में एक साथ आयोजित की जा रही है।
मिल रहा बड़ा फायदा
इस सेल के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को कई तरह की छूट व पेशकश दे रही है। यह सेल स्मार्टफोन और टेलीविजन के लिए 19 सितंबर 2016 की मध्यरात्रि से शुरू हुई है तथा 24 घंटे तक जारी है। इसमें एचडीएफएसी बैंक के ग्राहकों को खरीददारी करने पर अलग से 10 फीसदी कैशबैक भी दिया जा रहा है। सेल का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को लीमॉल डॉट कॉम पर जाना होगा।
स्मार्टफोन पर ये है ऑफर
इस वेबसाइट पर 11999 रूपए की कीमत वाला लीको2 स्मार्टफोन को खरीदने पर 11110 रूपए का फायदा दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के साथ 3000 रूपए कीमत का लीमॉल कूपन, 2000 रूपए का मेकमाइट्रिप voucher, 4900 रूपए की कीमत वाली 1 साल की लीको मेंबरशिप दी जा रही है। इसी तरह 19999 रूपए की कीमत वाला ली मैक्स2 स्मार्टफोन खरीदने पर 17890 रूपए का फायदा दिया जा रहा है। इस फोन की मार्केट प्राइस 22999 रूपए है लेकिन इस सेल में इस फोन को 3000 रूपए कम में बेच रही है।
स्मार्ट टीवी पर ये है
ऑफरलीको की इस मेागा सेल में 59790 रूपए में 55 इंच की 4के अल्ट्रा एचडी डिस्पले वाला स्मार्ट टीवी बेचा जा रहा है। इस टीवी के साथ 20 हजार रूपए की कीमत वाला वायरलैस स्पीकर और ली मैक्स2 खरीदने पर 3000 रूपए का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा सेल में ब्लूटूथ हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर और ईयरफोन जैसी चीजों पर 500 रुपए तक की छूट दी जा रही है।
