Lenovo ने लांच किया शानदार YOGA 910 लैपटॉप

TrendingJob
0
Lenovo Yoga 910
Lenovo Yoga 910













लेनोवो ने अपने योगा सीरीज में परिवर्तन करते हुए इस सीरीज का दमदार फीचर्स के साथ एक शानदार लैपटॉप लांच किया है. जिसे कंपनी द्वारा योगा 910 के नाम से पेश किया गया है. इसे स्लिम तथा अलग दिखने वाले वाचबैंड हिन्ज के साथ पेश किया गया है. वही यह लैपटॉप 360 डिग्री एंगल तक मुड़ने में सक्षम है. इसकी कीमत 1,299 अमरीकी डॉलर लगभग 86,980 रुपए बताई गयी है. इसमें पिछले साल आये योगा प्रो से कई जबरजस्त फीचर्स दिए गये है.


इस लैपटॉप में 13.9 इंच की डिस्प्ले पैनल के साथ इंटेल का लेटैस्ट 7 जनरेशन कोर आई7 प्रोसैसर व जेबीएल स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो प्रीमियम सपोर्ट भी दिया गया है. स्टोरेज के लिए इसमें 16 जीबी रैम और 1 टी.बी. पी.सी.आई.ई. एस.एस.डी. दी गयी है. वही इसमें 720पी वैबकैम और डुअल माइक्रोफोन कैमरा दिया गया है.


इसमें दी गयी बेट्री को लेकर कंपनी ने 10 से 15 घण्टे तक चलने का दावा किया है. वही इसमें विंडोज हैलो सपोर्ट के लिए फिंगरप्रिंट सैंसर भी दिया गया है. ब्लूटुथ 4.1 और वाई-फाई 802.11 एसी कनैक्टिविटी के साथ यू.एस.बी. 3.0 टाइप-सी पोर्ट के साथ वीडियो ऑऊट, यू.एस.बी. 2.0 पोर्ट के साथ टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट और यू.एस.बी. 3.0 के साथ ऑलवेज ऑन चार्जिंग ऑडियो जैसे फीचर्स भी दिए गए है.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top