Married Couple को रोज खानी चाहिए Chironji, बढ़ जाएगी इंटीमेसी!

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/09/married-couple-chironji.html

सूखे मेवे का प्रमुख हिस्सा चिरौंजी पकवानों के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है। ये चेहरे की चमक बढ़ाती है। इससे शारीरिक दुर्बलता दूर होती है...

न्यूट्रीशन इंडेक्स : विटामिन बी व सी, फॉस्फोरस, आयरन और कैल्शियम युक्त चिरौंजी की 100 ग्राम मात्रा से 656 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। इसमें कार्बोहाइडे्रट 12 ग्राम, प्रोटीन 21 ग्राम व फायबर 3.8 ग्राम होता है।


खाने के तरीके : पांच से दस ग्राम चिरौंजी में मिश्री मिलाकर दूध के साथ लेने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। साथ ही दस्त होने पर भी राहत मिलती है। इसके कई अन्य फायदे हैं जैसे-
खांसी-जुकाम में राहत मिलती है। 5 से 10 ग्राम चिरौंजी को पिसी नारियल की गिरी के साथ सेंक लें।इसे पीसकर एक कप दूध के साथ उबालें व थोड़ा इलाइची पाउडर व थोड़ी शक्कर मिलाकर पिएं। इससे खांसी व जुकाम में आराम मिलता है।

चिरौंजी में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। कुछ मात्रा में इसके सेवन से शरीर की प्रोटीन की आवश्यकता पूरी हो जाती है। शारीरिक कमजोरी हो तो उसके लिए चिरौंजी खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह शारीरिक कमजोरी को दूर करने के साथ ही क्षमता का विकास भी करता है

झुर्रिेयों को दूर करती है। इसे पीसकर गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं व सूखने पर सामान्य पानी से धो लें। इससे चेहरे पर चमक आती है। इसे पीसकर प्रभावित जगह पर लगाने से चेहरा बेदाग हो जाता है।
शरीर पर फुंसी होने पर इसे पीसकर दूध में मिलाकर लगाने से काफी आराम मिलता है। इसके इस्तेमाल से कील-मुंहासे साफ हो जाते हैं। अगर आपकी रंगत गहरी है तो भी आप इसके पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कौन न ले :
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. मनोज गुप्ता डूमोली के मुताबिक, जिन्हें बार-बार यूरिन आने, अपच व कब्ज रहता है वे इसे न लें क्योंकि ये तासीर में गर्म व भारी होती हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top