Pujara ने भी ठोंका शतक India Blue का विशाल स्कोर

TrendingJob
0
Cheteshwar Pujara

मयंक अग्रवाल (161) के बाद श्रीमान भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा (166) ने लाजवाब शतक ठोक दिया जिसकी बदौलत इंडिया ब्लू ने इंडिया ग्रीन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन सोमवार को दूसरे सत्र तक छह विकेट पर 548 रन का विशाल स्कोर बना दिया। इंडिया ब्लू ने कल के तीन विकेट पर 336 रन से आगे खेलना शुरू किया। पुजारा ने 63 और नाइट वॉचमैन अभिमन्यु मिथुन ने चार रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दोनों टीम के स्कोर को 388 तक ले गये। मिथुन ने 44 गेंदों पर 32 रन में चार चौके लगाये। पुजारा ने फिर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (48) के साथ पांचवें विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की। पुजारा ने अपने प्रथम श्रेणी करिॲर का 32वां शतक बना डाला।


28 वर्षीय सौराष्ट्र के बल्लेबाज ने इंडिया ग्रीन के गेंदबाजों की तबीयत से धुनाई की। पुजारा ने 280 गेंदों पर 166 रन में 24 चौके लगाये। कार्तिक पांचवें विकेट के रूप में 496 के स्कोर पर आउट हो गये जबकि पुजारा छठे बल्लेबाज के रूप में 542 के स्कोर पर आउट हुए। पुजारा का विकेट लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने लिया।
गोपाल ने इससे पहले मिथुन को भी आउट किया था। कार्तिक का विकेट मध्यम तेज गेंदबाज अशोक डिंडा के हिस्से में गया। कार्तिक ने 94 गेंदों पर 48 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। दूसरा सत्र समाप्त होने के समय शैल्डन जैक्सन 28 और परवेज रसूल चार रन बनाकर क्रीज पर थे।

डिंडा ने 91 रन पर दो विकेट, गोपाल ने 120 रन पर दो विकेट और जसप्रीत बुमराह ने 94 रन पर एक विकेट लिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top