स्मार्टफोन के बाजार में एक नई क्रांति शुरू हो चुकी है। हर रोज कंपनिया नई टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में उतर रहीं हैं। इसी श्रृंखला में चीनी एप्पल कंपनी कही जाने वाली एमआई ने एक नया फोन लॉन्च किया है। फोन Mi Note 2 के नाम से यह लॉन्च किया गया है।
स्मार्टफोन तमाम खूबियों से भरपूर है
बताया जा रहा कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 जैसी कर्वड डिस्पले स्क्रीन वाला स्मार्टफोन बहुत ही सस्ती कीमत पर बाजार में उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6GB रैम से लैस इस फोन में 128GB इंटरनल मेमोरी है। इसके अलावा, एक 4GB रैम वाला वेरिएंट भी है।
फोन में 5. 5 इंच की OLED स्क्रीन लगी है। इस लिहाज से ये फोन काफी पावरफुल होगा। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रेगन 821 प्रोसेसर दिया जा रहा है। इस हैंडसेट में आईफोन 7 प्लस की तरह ही 13 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 जैसी ही कर्व्ड डिस्पले स्क्रीन होगी।
फिलहाल ये फोन मार्केट में उपलब्ध नहीं है। लेकिन कहा जा सकता है कि कम कीमत में आपको एक पावरफुल फोन मिल रहा है।
