सुजुकी द्वारा ने फ्यूल इंजेक्शन के साथ जिक्सर एसएफ के नए मॉडल को को लॉन्च किया है. 2016 दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किये गए इस मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 93,499 रुपये रखी गई है.
सुज़ुकी जिक्सर एसएफ के फ्यूल इंजेक्शन वर्जन की कीमत कॉर्बयूरेटेड वर्जन के मुकाबले करीब 4,642 रुपये ज्यादा बताई जा रही है. बाइक में रियर डिस्क ब्रेक को स्टैंडर्ड फीचर मौजूद है. वही इस वर्जन में किक स्टार्ट नहीं दिया गया है.
सुजुकी जिक्सर एसएफ में 154.9 सीसी, SOHC, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है जो 14.5 बीएचपी का पावर और 14Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है. फ़िलहाल यह गाड़ी दिल्ली, बंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, कोच्ची, अहमदाबाद और मुंबई में बिक्री के लिए उपलब्ध है.
