सिर्फ 7,999 रुपए में आपकी हो सकती है Honda Shine बाइक

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/10/7999-honda-shine.html


त्योहारों के इस मौसम में हर तरफ बस आपको आकर्षक ऑफर्स ही मिल रहें हैं। घर के सामान से लेकर कार तक पर आपको अच्छे डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है। अब इसी कड़ी में होंडा भी अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए नया ऑफर लेकर आया है।

जी हां, होंडा शाइन सिर्फ 7,999 रुपए में आपकी हो सकती है। अगर इस फेस्टिव सीजन में आप अपने लिए बाइक लेने का मन बना रहें हैं तो ये मौका आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। होंडा इस शानदार बाइक को सिर्फ 7,999 रुपए की डाउन पेमेंट देकर घर ला सकते हैं। बाकी अमाउंट आप आसन किश्तों में दे सकते हैं। बाजार में इसकी कीमत 60 हजार रुपए से लेकर 65 हजार रुपए के बीच है। इतना ही नहीं आपकी खरीदारी को और आसान बनाने के लिए होंडा की तरफ से 999 रूपये की लो EMI की सुविधा के साथ जीरो प्रोसेसिंग फीस, जीरो डॉक्यूमेंटेशन चार्ज और लो रेट इंटरेस्ट रेट जैसे बढ़िया ऑफर्स आपको दिए जा रहे है।


होंडा की इस बाइक में 124.7सीसी का इंजन लगा है जो 10.57 बीएचपी की पॉवर और 10.3एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसमें राइड को आसन बनाने के लिए इसमें 5 स्पीड गियर दिए गए हैं। साथ ही एक लीटर में ये बाइक 65 किलोमीटर की माइलेज देती है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top