ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन ने नई सर्विस लॉन्च की है. अब हर सप्ताह एक बहुत बड़ी सेल का आयोजन होगा.
(CCM) —अमेजन ने अपने तेजी से बढ़ते मार्केट में ग्राहकों को लुभाने के लिए अमेजन ग्लोबल लॉन्च कर दिया है. इस सुविधा से दुनिया के बड़े बाजारों में लॉन्च होनी वाली सेल एवं ऑफरों का फायदा भारतीय ग्राहक भी उठा पाएंगे.
वैसे अमेजन समेत कई सारी कंपनी अमेरिका में हर साल ब्लैक फ्राइडे सेल का आयोजन करते हैं. महीने में 4-5 बार अलग-अलग तरह की सेल होती है. यह सुविधा भारत में उपलब्ध नही थी. पर अमेजन ग्लोबल के लॉन्च होने से भारतीय ग्राहक अमेरिकी साइट के प्रोडक्ट ऑर्डर कर सकते हैं. कंपनी अमेजन को ग्लोबल और लोकल दोनों ही प्रोडक्ट के लिए दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बनाना चाहती है.
कई सारे इंटरनेशनल ब्रांड जो भारत में उपलब्ध नहीं थे, उनको भी दिल्ली में बैठे बैठे ऑर्डर किया जा सकता है. सबसे बड़ी बात है कि यह सभी प्रोडक्ट 2-4 दिन में ही डिलीवर भी कर दिए जाएंगे. यानी किसी सामान की खरीद के लिए अमेरिका से आने वाली चाची का इंतजार करने की जरुरत तो बिलकुल भी नहीं रहेगी. निक्सन, जेसिका, सिम्पसन, जुम्बा समेत कई सारे ब्रांड ऐसे हैं को भारत में नहीं आते हैं. पर अमेजन अब उन सभी प्रोडक्ट को भारत में डिलीवर करेगा.
