पाकिस्तानी क्रिकेटर Azhar Ali ने बना दिया वो Record जिसे अब कोई नहीं तोड़ सकेगा

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/10/azhar-ali-record.html

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच शुरू हुए पहले (डे-नाइट) टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तानी ओपनर अजहर अली ने वो कर दिखाया जो आज तक कोई नहींं कर सका। उनका ये रिकॉर्ड इतना खास बन गया है कि अब इसे कोई तोड़ भी नहीं सकता।

पहली बार दिखा ये नजारा, सुनहरे अक्षरों में दर्ज हुआ नाम
अजहर अली ने मैच के पहले दिन शतक जड़ा जबकि आज मैच के दूसरे दिन उन्होंने इसको दोहरे शतक में तब्दील कर दिया। इसके साथ ही वो डे-नाइट टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। गुलाबी गेंद से इससे पहले सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय डे-नाइट टेस्ट मैच हुआ था। ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच हुए उस मैच में कोई भी खिलाड़ी शतक नहीं जड़ सका था। यानी अब अगर आगे कोई खिलाड़ी डे-नाइट टेस्ट में शतक या दोहरा शतक जड़ता भी है, फिर भी पहली बार ऐसा करने का रिकॉर्ड हमेशा अजहर अली के नाम ही रहेगा।


कई शानदार रिकॉर्ड व आंकड़े हुए दर्ज
1] टेस्ट मैच की पहली पारी में आखिरी बार किसी पाकिस्तानी ओपनर ने 1992 में दोहरा शतक जड़ा था। उसके बाद से अब जाकर कोई खिलाड़ी ये कीर्तिमान हासिल कर सका है। 1992 में पूर्व दिग्गज आमिर सोहेल ने इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड में ये सफलता हासिल की थी।

2] ये टेस्ट मैच अजहर अली के करियर का 50वां टेस्ट मैच भी है। उन्होंने इस मैच में अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा जिसके साथ ही वो 50 टेस्ट में इतने शतक जड़ने वाले चौथे पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। पूर्व दिग्गज हनीफ और अनुभवी खिलाड़ी यूनिस खान ने शुरुआती 50 टेस्ट में 12 शतक जड़े थे जबकि यूसुफ ने 11 शतक जड़े थे।
3] अजहर अली ने अपने जोड़ीदार ओपनर समी असलम के साथ पहले विकेट के लिए 215 रनों की साझेदारी की। ये दुबई के मैदान पर अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई जबकि पिछले 50 सालों में पहले विकेट के लिए पाकिस्तान की तरफ से 150 रन की साझेदारी का ये दूसरा मौका था।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top