पेट साफ करने के घरेलू उपाय- Best Tips for Stomach Care

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/10/best-tips-for-stomach-care.html

कहते हैं बीमारियों का सीधा संबंध पेट से होता है। अगर आपका पेट ही ठीक नहीं तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता। अनियमित दिनचर्या और खान-पान के कारण कब्‍ज और पेट गैस की समस्‍या आम बीमारी की तरह हो गई है। ऐसे में कई बार आपका पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता है तो इसका मतलब आप कब्ज के शिकार हैं। कब्ज का सीधा मतलब होता है कि आपके शरीर में तरल पदार्थ की कमी है।

इसलिए होता है कब्ज- कब्ज का मुख्य कारण यह हैं की शरीर में पानी और दुसरे प्रकार के तरल पदार्थो की कमी हो गयी हैं। इन्ही तरल पदार्थो की कमी के चलते आंतो में मल सुख जता हैं तथा सुबह शौच क्रिया के दौरान बल प्रयोग करना पड़ता हैं।

ये होती हैं दिक्कतें- कब्ज के दौरान आप खुद को तरोजाता महसूस नहीं कर पाते। कब्ज होने पर व्यक्ति को पेट दर्द होना, सुबह सुबह शौच करने में परेशानी, उबासी जैसी समस्या होती हैं। कब्‍ज रोगियों में गैस व पेट फूलने की शिकायत भी देखने को मिलती है।


पानी- दिनभर में करीब 8-10 ग्लास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा सुबह उठने के बाद गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे आंतों को काम करने में आसानी होती है।
अमरूद और पपीता: पका हुआ अमरूद और पपीता कब्‍ज के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अमरूद और पपीता को किसी भी समय खाया जा सकता है।

त्रिफला- 20 ग्राम त्रिफला रात को एक लिटर पानी में भिगोकर रख दीजिए। सुबह उठने के बाद त्रिफला को छानकर उस पानी को पी लीजिए। इससे कुछ ही दिनों में कब्‍ज की शिकायत दूर हो जाएगी।
एक्सरसाइज : कब्‍ज की समस्‍या से बचने के लिए नियमित रूप से व्‍यायाम और योगा करना चाहिए। गरिष्‍ठ भोजन करने से बचें।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top