कूलपैड नोट 5 स्मार्टफ़ोन को भारत में पिछले महीने Rs. 10,999 की कीमत में पेश किया गया है. अब कंपनी ने इस डिवाइस को ओपन सेल में उपलब्ध कर दिया है, यह डिवाइस आज रात से ओपन सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसे अमेज़न इंडिया से ख़रीदा जा सकता है. यह स्मार्टफ़ोन रॉयल गोल्ड और स्पेस ग्रे रंग में मिलेगा.
कूलपैड नोट 5 में मेटल बॉडी मौजूद है. यह 5.5-इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है. इसकी डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है. इसमें ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 617 प्रोसेसर, एड्रेनो 405 GPU और 4GB रैम दी गई है. यह 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिये 64GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 4010mAh की बैटरी भी दी गई है.
इसमें 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है, साथ ही यह 8 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरे से भी लैस है. इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है, जिसे फ़ोन में पीछे की तरफ दिया गया है. इसमें 4G VoLTE का सपोर्ट भी मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, GPS, USB OTG जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. इसका वजन 173.4 ग्राम है.
