इस दिवाली अगर आप सोच रहे है फ़ोन खरीदना तो आज से दो दिनों के लिए वनप्लस डैश सेल शुरू होने को है। इस सेल में वनप्लस देगा 1 रुपए में फ़ोन। ऐसा ऑफर भारत में फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई है। आपको बता दें इसके लिए हर दिन इसका एक फिक्स टाइम भी होगा।
वनप्लस डैश का यह सेल तीनों दिन दोपहर 12 बजे, 4 बजे और रात 8 बजे आयोजित की जाएगी। इसके लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही यूज़र्स इस सेल का लाभ उठा पाएंगे और 1 रुपए में अपना पसंदीदा डिवाइस खरीद पाएंगे।
कैसे उठायें इस ऑफर का लाभ?
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसमें आपको नाम, मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन, एड्रेस और इसे एक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर करना होगा। इसके बाद आप एंट्रेंस टिकट जीत सकते हैं। इस टिकट के साथ यूज़र्स एक रुपए में मिस्ट्री प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।
बता दें कि शुरुआत में 1 रुपए का मिस्ट्री बॉक्स लकी ड्रा के जरिए निकाला जाएगा। जब सभी मिस्ट्री बॉक्स पूरे हो जाएंगे तो यह सेशन खत्म हो जाएगा। वनप्लस यूज़र्स को अपने वनप्लस फोन का आईएमईआई नंबर यूज़ करते हुए रजिस्टर करना होगा, इसके लिए दिवाली डैश पेज जाना होगा। इसके बाद आप वेबसाइट https://oneplusstore.in/diwali/dash। जाना होगा इसके साथ ही आपको 250 रुपए का कूपन मिल जाएगा। इस कांटेस्ट में वनप्लस किसी एक प्रोडक्ट की फोटो डिस्प्ले करेगा और यूज़र्स को वनप्लस के ईकॉमर्स पोर्टल पर जाने के लिए कहा जाएगा जहाँ आपको वही ढूंढना है। इसके बाद इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर करें।
