ZTE कंपनी ने अपना नया हैंडसेट Nubia Z11 मिनी भारत में लांच कर दिया है. 12999 रुपए कीमत वाला यह फोन 4जी VoLTE सपोर्ट करता है. फोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया के जरिए 21 अक्टूबर से खरीदा जा सकता है. फोन को चीन में अप्रैल में लांच किया गया था, जहां इसकी कीमत 1499 चीनी युआन (करीब 15000 रुपए) रखी गई थी.
फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिसका इस्तेमाल कैमरा शटर बटन या स्क्रीन शॉट लेने के लिए भी किया जा सकता है. जेडटीई नूबिया जेड11 मिनी में 5 इंच का फुल-एचडी (1080×1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. फोन में अपर्चर एफ/2.0 वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ZTE दावा करती है कि यह फोन के कंपनी के नए फोन प्रोफेशनल फोटोग्राफी सिस्टम से लैस है. फोन 4जी सपोर्ट करता है इसलिए इसके साथ आप रिलायंस जियो या फिर एयरटेल के ऑफर का लाभ ले सकते हैं. एयरटेल यूजर्स को 10 जीबी का 4जी डेटा मात्र 259 रुपए में मिल सकता है.
