4100 mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन LG X Power लॉन्च..

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/11/4100-mah-lg-x-power.html


LG ने X Power स्मार्टफोन को जून में एलजी एक्स स्टाइल, एलजी एक्स मैक्स और एलजी एक्स मैच के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी ने एक्स सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन लांच किया है | यह फोन ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। भारत में यह फोन 15990 रुपये में मिलेगा |
एलजी के इस स्मार्टफोन में 5.3 इंच एचडी (720×1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है | एलजी एक्स पावर में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी 6735 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है।

LG X Power फोन की सबसे बड़ी खासियत इस फोन की बैटरी है जो की 4100 mAh की है | कंपनी का दावा है की इसके 3जी नेटवर्क पर 27 घंटे तक का टॉक टाइम और 925 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 19 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 185 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक मिलेगा |

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top