त्यौहारी सीज़न करीब है और नया साल भी आने वाला है। ऐसे में मौके की नाजकत को भांपते हुए Hero MotoCorp ने Achiever 150 का अपडेट वर्जन लॉन्च किया गया है। यह डिस्क और ड्रम ब्रेक समेत कुल दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके ड्रम ब्रेक वर्जन की कीमत 61,800 रूपए और डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 62,800 रूपए (एक्स- शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह दो कलर फुली ब्लैक और फुली रेड में उपलब्ध है।
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हीरो अचीवर-150 में 150सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 13.6 पीएस की पावर और 12.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस बाइक में अपनी नई टेक्नोलॉजी i3s का इस्तेमाल किया है। यह टेक्नोलॉजी इससे पहले आई स्पलेंडर आईस्मार्ट और इसके 110सीसी वर्जन में भी देखी जा सकती है। कंपनी की योजना इस वित्तीय वर्ष के अंत तक देश में कुल 15 नए और अपडेट बाइक व स्कूटर उतारने की है।
