एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हॉरर रिअलिटी टीवी सीरीज 'डर सबको लगता है' से टीवी पर डेब्यू किया था। मगर इस पर वो कहती हैं कि यह काम बहुत ही कठिन है। बिपाशा बसु ने बीते साल ही एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की। बिपाशा मानती हैं कि यदि वो टीवी शो में बिजी रहेंगी तो बहुत कुछ मिस कर जाएंगी। ऐसे में वो इससे बचती हैं।
बिपाशा ने कहा 'हाल ही में किसी ने मुझे एक शो ऑफर किया। मुझे महीने के 25 दिन इसके लिए देना थे। यह शो करीब डेढ़ साल चलने वाला था। मुझे ऐसा लगा कि वो लोग मुझसे मेरी जिंदगी वापस लेने की बात कर रहे हैं। टीवी शो के लिए शूटिंग कठिन होती है।'
बिपाशा ने हाल ही में अपने पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ एक एपिसोड के लिए टीवी पर वापसी की थी। 'भाभीजी घर पर हैं शनिवार स्पेशल' में दोनों सितारे नजर आए थे। बिपाशा ने बताया 'यह शो मेरे पैरेन्ट्स को खूब पसंद है। यही कारण हैं कि बतौर गेस्ट जब मेकर्स ने हमें बुलाया तो हमने तय किया कि हम यहां जरुर जाएंगे।' बिपाशा ने कहा 'यह एक पारिवारिक और मनोरंजक शो है। मुझे करण के साथ शूटिंग में खूब मजा आया।'
