Honda CB Hornet 160R का स्पेशल एडिशन हुआ लाॅन्च, कीमत है 81,413 रूपए

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/11/honda-cb-hornet-160r-new-adition-launched.html

होंडा ने अपनी लोकप्रिय बाइक सीबी हाॅर्नेट 160 आर (Honda CB Hornet 160R) का स्पेशल एडिशन लाॅन्च किया है। बाइक को दो वेरिएंट स्टैंडर्ड और सीबीएस में उतारा गया है। कीमत के मामले में यह मौजूदा बाइक से 980 रूपए महंगी है। स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 81,413 रूपए और सीबीएस वेरिएंट की कीमत 85,912 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।


स्पेशल एडिशन को दो नए कलर स्कीम स्ट्रिप ग्रीन और आॅरेंज में उतारा गया है। अपडेट के तौर पर इसमें आॅल मैटल ब्लैक थीम, काॅन्ट्रास्ट डेकल्स और व्हील पाइनस्ट्रिप दिए गए हैं। इनके अलावा बाइक में किसी भी प्रकार का काॅस्मेटिक या टेक्निकल बदलाव नहीं किया गया है।
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्पेशल एडिशन में मौजूदा सीबी हाॅर्नेट की तरह 162.71 सीसी का इंजन दिया गया है। इसकी पावर 15.66 बीएचपी और टाॅर्क 14.76 एनएम है। इंजन 5 गियरबाॅक्स से जुड़ा है। बाइक की टाॅप स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंचने में इसे 16.3 सेकंड का समय लगता है। बाइक का सिटी में माइलेज 40 किलोमीटर प्रति लीटर और हाईवे पर 50 किलोमीटर प्रति लीटर है। सिटी और हाईवे दोनों का संयुक्त माइलेज 45 किलोमीटर प्रति लीटर है।


सुरक्षा के लिए इसमें होंडा की कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (सीबीएस) का इस्तेमाल किया गया है। बाइक को रोकने के लिए आगे की तरफ 176 एमएम डिस्क ब्रेक के साथ ट्रिपल-पाॅट निसिन क्लीपर दी गई है। जबकि पीछे की तरफ 220 एमएम डिस्क ब्रेक के सा सिंगल-पाॅट निसिन क्लीपर लगी है। इसके अलावा बाइक में एंटी-लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) भी दिया गया है। बाइक की कुल लम्बाई 2041 एमएम है। इसकी चैड़ाई 783 एमएम और ऊंचाई 1067 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 164 एमएम, व्हीलबेस 1345 एमएम है। सीट की ऊंचाई 790 एमएम है। बाइक का वजन 142 किलोग्राम और फ्यूल टैंक क्षमता 12 लीटर है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top