हर स्मार्टफोन कंपनी बाजार में एक से एक अच्छे फोन्स उतारने की कोशिश में लगी। इसी होड़ को देखते हुए अपने स्टाइलिश और फीचर लोडेड स्मार्टफोन के लिए जानी जाने वाली कंपनी एलजी ने एक बेहतरीन स्मारटफोन वी20 पेश किया है। अगर बेहतरीन और किफायती स्मार्टफोन के इंतजार में थे तो इससे अच्छा ऑप्शन आपको नहीं मिलेगा।
इस फोन की खास बात ये है कि इसमें दो कैमरा, दो डिस्प्ले दिए गए हैं। एलजी ने इस फोन को फिलहाल जापान के बाजारों में उतारा है, जल्द ही इसे भारतीय बाजारों में बी पेश किया जाएगा। अगर फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5।2-इंच की क्वांटम डिस्प्ले दी गई है जो क्यूएचडी है। इसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 2560x1440p है जो यूजर को मूवीज और गेम्स का एक बेहतरीन एहसास देता है। इस फोन की एक और खासियत की बात करें तो इमें एक नहीं बल्कि दो डिस्प्ले है। दूसरी डिस्प्ले 2.1 इंच की है। ये विजेट स्क्रिन का तरह उपर की तरफ है। इसका 64-बिट का क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 820 एमएसएम8996 प्रोसेसर इसकी अप्लीकेशंस को ईजी एक्सेस देता है। वहीं फोन की बेहतरीन स्पीड के लिए इसमें 4जीबी की रैम भी दी गई है।
मेमोरी का पूरा ध्यान रखते हुए कंपनी ने इसे 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। साथ इसमें 16एमपी और 8 मेगापिक्सल के दो रियर और 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे लो लाइट में भी बेहतरीन तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं।यह स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। 2900एमएएच की बैटरी को क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।
