बजाज ऑटो अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रही है. इसके तहत कंपनी ने हाल ही में बजाज डोमिनार 400 के लॉन्च की घोषणा की है. आने वाली 15 दिसंबर को ये बाइक भारत में लॉन्च होने वाली है. डोमिनार 400 के बाद बजाज अपने सबसे सफल ब्रांड पल्सर की रेंज में बड़ा विस्तार करेगी. बजाज जल्दी ही 2017 पल्सर रेंज (150, 180 और 220एफ) को भी बाज़ार में उतारने जा रही है.
ख़बरों के मुताबिक नवी मुंबई के कई शोरूम्स में इस नई बजाज पल्सर 150 ने दस्तक दे दी है. मुंबई में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 73,134 रुपए रखी गई है. हालांकि देश के बाकी शहरों में इसकी कीमत पर अभी भी सवालिया निशान लगा हुआ है.
