विराट कोहली तोड़ेंगे गावसकर का 45 साल पुराना रेकॉर्ड?

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2016/12/virat-kohli-can-breaks-gavaskars-record.html

विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं तो कुछ रेकॉर्ड जरूर अपने नाम कर लेते हैं। शुक्रवार को भारतीय टेस्ट कप्तान चेन्नई के चेपक स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में उतरेंगे तो उनके निशाने पर महान क्रिकेटर सुनील गावसकर का 45 साल पुराना रेकॉर्ड होगा। सुनील गावसकर एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं जिसने एक सीरीज में 700 से अधिक रन बनाए हैं।

विराट सुनील गावसकर के इस रेकॉर्ड से 135 रन दूर हैं। गावसकर ने 1971 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ उसकी ही जमीन पर अपने पहले टेस्ट सीरीज में 774 रन बनाए थे। मौजूदा सीरीज में कप्तान विराट कोहली चार मैचों की सात पारियों में 640 रन बना चुके हैं। एक दोहरा शतक भी इसमें शामिल है।

सचिन तेंदुलकर के नाम एक और बड़ा खिताब

दो बार 700 रन
गावसकर ने दो बार एक सीरीज में 700 या उससे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने दोनों बार वेस्ट इंडीज के खिलाफ ही यह कारनामा किया है। 1971 के बाद 1978-79 में घरेलू धरती पर छह मैचों में 732 रन बनाए थे।

करीब पहुंचे थे विराट
कोहली पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सुनील गावसकर के रेकॉर्ड के पास बेहद करीब तक पहुंच गए थे। वह 700 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बनने से महज 8 रन से चूक गए थे। एक बार फिर यह मौका विराट कोहली के पास है। यदि वह 60 रन बना लेते हैं तो एक सीरीज में 700 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हो जाएंगे और यदि 135 रन बना लेते हैं तो सर्वाधिक रन बनाने का रेकॉर्ड उनके नाम होगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top