Huawei ने लांच किया हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन

TrendingJob
0
http://www.newtechduniya.in/2017/02/Huawei--launches-Honor-8-Lite-smartphone.html


चाइनीज स्मार्टफोन कम्पनी हुवावे (Huawei) ने अपने हॉनर ब्रांड के नए स्मार्टफोन हॉनर 8 लाइट को लांच कर दिया है. फिनलैंड में लांच हुए इस स्मार्टफोन की कीमत 269 यूरो (करीब 19,600 रुपए) है. हॉनर 8 लाइट स्मार्टफोन फिनलैंड में 17 फरवरी को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन भारत में कब लांच होगा इसके बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.


हॉनर 8 लाइट के स्पेसिफिकेशन की बात की जाएं तो इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है. इसमें कंपनी के अपने किरिन 655 ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ 3 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज जी गई है. जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से 128 जीबी तक बढ़ा सकेंगे. हॉनर 8 लाइट की सबसे अहम खासियत है इसमें मौज़ूद ईएमयूआई 3.0 ओएस जो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित है.

फोटोग्राफी के लिए हॉनर 8 लाइट में 12MP का रियर कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस से लैस है. इसके सेल्फीकैमरे का सेंसर 8MP का है. ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और व्हाइट कलर में लांच हुए इस स्मार्टफोन में पावर के लिए इस स्मार्टफोन की 3000 MAh बैटरी दी गई है.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top