अब 40 हजार के बजट में खरीदें ये 4 शानदार बाइक..

TrendingJob
0
अगर आप स्टाइलिश बाइक खरीदने की सोच रहे हैं पर आपका बजट फिट नही बैठ रहा है तो फिक्र मत करिए अब आप खरीद सकते हैं ये बाइक्स सिर्फ 40,000 रूपए में.. जी हां आपने सही सुना सिर्फ 40,000। 
अगर युवा की बात की जाए तो पसंद बदलने में देर नही लगती पर बाइक का शौक एक ऐसा शौक है जो हर युवा को होता है। 

http://www.newtechduniya.in/2017/02/buy-best-bikes-under-rs.4000-only.html

हौंडा नेवी 

इस कीमत में उपलब्‍ध यह सबसे बढ़िया युवाओं के पसंद की मोटरसाइकिल है। पूरे देश में युवाओं मे इस बाइक को लेकर अलग जोश है। महज 39 हजार 718 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली में उपलब्‍ध इस मोटरसाइकिल में एक्टिवा वाला 109.19 सीसी का इंजिन लगा है जो कि 5.84 केडब्‍ल्यू की शक्ति व 8.96 एनएम का टॉर्क 5500 आरपीएम पर प्रदान करती है। यह एक फन टू राइड बाइक है जिसका माइलेज 40 से 45 किमीप्रली है।


http://www.newtechduniya.in/2017/02/buy-best-bikes-under-rs.4000-only.html

बजाज सीटी 100

एक्सशोरूम दिल्ली में बजाज की सीटी 100 की कीमत 32,846 रुपये है। इसमें 99.27 सीसी का इंजन लगा है जोकि 8.2 पीएस की शक्ति 7500 आरपीएम पर प्रदान करता है। साथ ही यह बाइक 8.05 एनएम का टॉर्क 4500 आरपीएम पर पैदा करती है। 89.5 किमीप्रली का माइलेज देने वाली यह बाइक सिटी कम्यूटिंग में अपने हल्के वजन के कारण सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। इसे आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने इसमें एलॉय व्हील भी दिया है। सात रंगों में से आप अपनी पसंद चुन सकते हैं।

http://www.newtechduniya.in/2017/02/buy-best-bikes-under-rs.4000-only.html

हीरो एचएफ डॉन 

यह हीरो की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है जिसकी कीमत 39,700 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। इसमें 97.2 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.36 पीएस की शक्ति 8000 आरपीएम तथा 8.05 एनएम का टॉर्क 5000 आरपीएम पर प्रदान करता है। 82.9 किमीप्रली का माइलेज देने वाली डॉन पांच रंगों में उपलब्ध है। 

http://www.newtechduniya.in/2017/02/buy-best-bikes-under-rs.4000-only.html

टीवीएस स्टार स्पोर्ट

इसकी कीमत 37,230 रुपए से शुरू होती है। इसमें 99.77 सीसी का इंजन लगा है। स्टार स्पोर्ट 7.8 पीएस की शक्ति 7500 आरपीएम पर व 7.8 एनएम का टॉर्क 5500 आरपीएम पर प्रदान करती है। यह इलेक्ट्रिक स्टार्ट और एलॉय व्हील के विकल्प में भी उपलब्ध है। आठ रंगों में उपलब्‍ध यह बाइक 95 किमीप्रली का माइलेज देती है।


Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top