बजाज कंपनी ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल पल्सर के दो नए मॉडल्स को अपडेट कर भारत स्टेज-4 पूरा करने वाले मॉडल आरएस-200 और एनएस-200 लॉन्च किए हैं। दिल्ली के शोरूम में इनकी कीमत 1.33 लाख रुपये है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आरएस-200 एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ और बिना इसके दोनों संस्करणों में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 1.33 लाख रुपये और बिना इसके 1.22 लाख रुपये है। इनमें से RS200 मॉडल में ऑटो हेडलैंप, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फ्यूल इंजेक्शन, एंटी-लॉक ब्रेक्स और ट्विन प्रोजेक्टर हैडलैम्प्स दी गई हैं इसके अलावा पल्सर NS200 को खरीदने की चाह रखने वाले उपयोगकर्ताओं को 96,453 रुपए खर्च करने होंगे इंजन की बात की जाए तो इन दोनों बाइक्स में 199.5 cc सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है जो 23 बी.एच.पी की पावर और 18.3 एन.एम का टार्क जनरेट करता है.
बाइक्स को लांच करते समय बजाज के प्रेजिडेंट मोटरसाइकिल बिजनस एरिक वॉस (Eric Vas) ने कहा है कि "पल्सर की इस नई रेंज को हमने पहले से बेहतरीन परफॉर्मेंस और स्पोर्टी लुक देकर पेश किया है." साथ ही कहा गया कि 'हैंडलिंग और रफ्तार के मामले में ये बाइक्स पल्सर सीरीज की मौजूदा बाइक्स से बेहतरीन साबित होंगी।
