हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे पॉपुलर बाइक पैशन प्रो i3S को भारत में पेश कर दिया है। पैशन प्रो i3S में अब नया BS-IV इंजन मिलेगा। इसके अलावा बाइक में i3S तकनीक को भी शामिल किया है। यह एक ऑटो स्टार्ट-स्टॉप फीचर है जिससे फ्यूल की खपत पर कण्ट्रोल लगता है।
क्या है i3S तकनीक
हीरो की i3S तकनीक काफी पॉपुलर है। इसे आइडियल स्टार्ट-स्टॉप कहते है, अब यह तकनीक कैसे काम करती है और इसके फायदे क्या-क्या हैं आईये जानते हैं...i3S तकनीक से लैस बाइक जब रेडलाइट या कही भी 5 सेकंड के लिए रूकती है (न्यूट्रल में) तक इंजन अपने आप बंद हो जाता है फायदे और केवल क्लच प्रेस करने से इंजन स्टार्ट होता है। ऐसे में फ्यूल की बचत होती है। यह तकनीक हीरो आने वाले दिनों में अपने सभी मॉडल्स में लेकर आयेगा।हीरो कंपनी ने पेश की इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो एक चार्ज से चलेगी 65 किमी
कितनी है कीमत
नई पैशन प्रो i3S बाइक की कीमत 50,955(एक्स शो रूम दिल्ली) रुपये से शुरू होती है। जोकि इसके ड्रम ब्रेक मॉडल की कीमत है जबकि डिस्क ब्रेक मॉडल की कीमत 51,905 (एक्स शो रूम दिल्ली)। इसके अलावा डिस्क ब्रेक और प्लस एलाय व्हील मॉडल की कीमत 53,805(एक्स शो रूम दिल्ली) तय की गयी है।इंजन
हीरो ने नई पैशन प्रो i3S के इंजन में बहुत बड़े बदलाव नहीं कियें है। अब यह इंजन BS-IV एमिशन और i3S तकनीक के साथ है। 97.2cc का यह इंजन सिंगल सिलिंडर, एयरकूल्ड वाला है। जो 8.24bhp की पॉवर 8000 rpm तथा 8.05Nm का टार्क 5000rpm पर देता है। बाइक में 4 स्पीड गियर दिए गए हैं। एक लीटर में यह बाइक 75 किलोमीटर(अनुमानित) की माइलेज दे सकती है।
अक्सर देखने में आता है कि लोग सिग्नल पर इंजन बंद नहीं करते। सोचते हैं कुछ देर की ही तो बात है और इंजन चालू रखते हैं ऐसे में फ्यूल की खपत होती है। और बाद में हम बाइक को ही दोष देने लगते हैं की माइलेज कम देती है। ऐसे में दोस्तों हीरो की नई i3S तकनीक काफी मददगार साबित होगी।
