इंटेक्स ने भारतीय मोबाइल बाजार में दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। इनमें से एक इंटेक्स एक्वा सुप्रीम प्लस है जिसकी कीमत 9490 रुपये है। दूसरा फोन इंटेक्स एक्वा 4.0 4जी है जिसकी कीमत 4100 रुपये है।
इंटेक्स एक्वा सुप्रीम प्लस फोन में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर मीडियाट्रेक एमटीके 6737 प्रोसेसर दिया गया है जो एंड्रॉयड 60 मार्शमैलो पर चलता है। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। 3000 एमएएच की बैटरी वाले इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
साथ ही इंटेक्स एक्वा 4.0 4जी में 4 इंच का एमोल्ड डिसप्ले दिया गया है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसेसर और 512एमबी रैम से लैस है। इसमें 4जीबी की इंटरनल मेमोरी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इंटेक्स एक्वा 4.0 4जी स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसकी बैटरी 1500 एमएएच की है और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
