टेलिकॉम कंपनियों की प्रतिद्धंदिता में चांदी आम ग्राहकों की है। रिलायंस Jioके टक्कर में वोडाफोन से लेकर Airtel तक ने अपने प्लान को काफी हद तक सस्ता कर दिया है। इस मुकाबले में BSNL भी मैदान में आ चुकी है। कंपनी की तरफ से एक के बाद एक नए प्लान पेश किए जा रहे हैं जिनमें असीमित कॉल और मेसेजस के अतिरिक्त सस्ता या फ्री मोबाइल डाटा भी ग्रहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। BSNL के नए ऑफर के जरिये रविवार और रात्रि समय में की जाने वाली असीमित कॉल्स के लिए कंपनी ग्राहकों से महज 49 रुपये ले रही है।
BSNL की स्कीम के बारे में सबसे जरूरी बात यह है कि ग्रहकों को यह फायदा केवल लैंडलाइन से की जाने वाली कॉल्स पर ही मिलेगा। इसके तहत मासिक किराया 99 रुपये हुआ करता था जिसे घटाकर 49 रुपये कंपनी ने कर दिया है।
कंपनी के मुताबिक लैंडलाइन सेवा के जरिये नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने यह 'एक्सपीरियंस लैंडलाइन 49' प्लान उपलब्ध करा रही है। 3 फरवरी को बीएसएनएल के जरिये किए गए ट्वीट की माने तो, 3-जी मोबाइल इंटरनेट दर में कंपनी ने लगभग तीन चौथाई कटौती करने की घोषणा की। इस कटौती से कंपनी के एक विशेष पैक में 1 जीबी डेटा की लागत 36 रुपये तक कम हो गई है।कंपनी से मिली जानकारी से बाजार में उपलब्ध मौजूदा डेटा एसटीवी पर 4 गुना अतिरिक्त डेटा की पेशकश करने का निर्णय किया है जिसके मुताबिक 291 रुपये के प्लान में अब ग्राहक को 28 दिन की वैधता के साथ 8 जीबी डेटा उपलब्ध होगा। वहीं पहले इसमें 2-जीबी डेटा ग्राहकों को मिलता था। अब 78 रुपये के प्लान में दोगुना डेटा 2-जीबी ग्राहकों को उपलब्ध होगा।
यहां उल्लेख कर दें कि कंपनी ने गणतंत्र दिवस पर तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए थे। इसमें 26 रुपये वाला एक टैरिफ वाउचर भी शामिल था जिसमें ग्राहकों को कंपनी के नेटवर्क पर 26 घंटों के लिए फ्री लोकल कॉल की सुविधा दे रही थी। इसके तहत दूसरा प्लान एसटीवी -26 प्लान 25 से 31 जनवरी के बीच उपलब्ध था जबकि अन्य दो प्लान 31 मार्च तक ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
