शुक्रवार को लॉन्च होगा ओप्पो एफ1एस का रोज़ गोल्ड लिमिटेड एडिशन..

TrendingJob
0

http://www.newtechduniya.in/2017/02/oppo-launhing-f1s-rose-gold-adition-on-friday.html

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने जानकारी दी है कि उसके एफ1एस स्मार्टफोन के रोज़ गोल्ड लिमिटेड एडिशन की बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी। ओप्पो एफ1एस के इस नए कलर वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया है कि ग्राहक चाहें तो इस नए हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग मंगलवार से कर सकते हैं। चीनी कंपनी ने एक प्रेस बयान ज़ारी करके कहा कि नए रंग वाले वेरिएंट को वेलेंटाइन डे के आसपास लॉन्च किया जा रहा है। यह वेलेंटाइन डे के मौके पर एक बेहतरीन गिफ्ट साबित हो सकता है।

याद रहे कि ओप्पो एफ1एस को कंपनी ने पिछले साल अगस्त महीने में 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके दो वेरिएंट हैं- एक 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है और यह 18,990 रुपये में बिकता है। ओप्पो एफ1एस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। और यह इसकी सबसे अहम खासियत है। फोन में सेल्फी के लिए ब्यूटीफाई 4.0 ऐप और सेल्फी पनोरमा जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें स्क्रीन फ्लैश फ़ीचर भी मौजूद है।

कूलपैड ने लॉन्च किया नोट 3 S, कीमत 9,999 रुपए..

यह एक डुअल-सिम (नैनो सिम) स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित कलरओएस 3.0 से लैस है। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ओप्पो एफ1एस का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, यूएसबी ओटीजी, जीपीएस और ब्लूटूथ वी4.0 शामिल हैं। स्मार्टफोन में 3075 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसका डाइमेंशन 154.5x76x7.38 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और डिजिटल कंपास सेंसर दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top