4000mAh की दमदार बैटरी के साथ लांच हुआ Redmi 3A

Mohsin Shaikh
0















चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi रेडमी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए 4000mAh की दमदार बैटरी वाला एक नया स्मार्टफोन Redmi 3A लांच करने जा रही है। जिसे खास तौर पर अच्छी बैटरी लाइफ के साथ बजट कैटेगरी में देने का कंपनी द्वारा वादा किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 1920x1080 पिक्सेल रेसोलुशन पर काम करनेवाली 5 इंच की डिस्प्ले मौजूद है। इस स्मार्टफोन में 1.4GHz पर काम करनेवाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर शामिल है, साथ ही इसमें गेम्स को खेलने के लिए Aderno 505 GPU भी दिया गया है। एंड्रॉयड 6.0.1 पर आधारित इस स्मार्टफोन में 2GB रैम के साथ 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में 13 MP का रियर कैमरा और 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस सिल्वर और गोल्डन कलर में उपलब्ध होगा। जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन कीमत $91(लगभग 6,000 रुपये होगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top