
सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को आईपीएल 2016 का ख़िताब अपने नाम कर लिया। हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू को 8 रनों से हराकर मैच जीत लिया। हैदरबाद ने विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू को 8 रन से हरा दिया। 209 रनों का सामना करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 200 रन ही बना पाई।
इस मुकाबले में युवराज सिंह के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जिसको क्रिकेट इतिहास में सचिन, विराट या धोनी जैसे धुरंधर भी नहीं छू पाएं हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के साथ ही युवराज दुनिया के पहले ऐसे खिलाडी बन गए हैं जिन्होंने वर्ल्ड्कप, वर्ल्ड टी-20, चैम्पियंस ट्रॉफी, अंडर-19 वर्ल्ड्कप और आईपीएल टूर्नामेंट जीता हो। 5 बड़े टूर्नामेंट में विजेता टीम का हिस्सा होना ही ये बताता है कि युवराज सिंह कितने बड़े खिलाड़ी हैं। युवराज सिंह ने इस आईपीएल सीजन में 10 मैचों में 22 चौके और 13 छक्के की मदद से 27 की औसत से 266 रन बनाए हैं।