'मेड इन इंडिया' आमीयो कार पेश

Mohsin Shaikh
0











जर्मन की कार निर्माता कंपनी फोक्सवैगन ने  बुधवार को चाकन (पुणे) स्थित कारखाने में अपनी पहली 'मेड इन इंडिया' आमीयो कार का निर्माण कर पेश की है। इस इवेंट को फोक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटिड के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर लॉर्मन होस्ट कर रहे थे।

फोक्सवैगन की इस आमीयो कार को विशेष रूप से भारतीय ग्राहकों की ज़रुरत के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। इस कार को पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शंस में उतरा जायेगा, हालाँकि शुरुआत में सिर्फ पेट्रोल इंजन ही उपलब्ध होगा। आमीयो की कीमत 5.5 लाख रुपये से शुरू होकर 8 लाख रुपये तक जाएगी।

इंजन-इस कार के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3- सिलिंडर इंजन दिया जायेगा और डीज़ल में 1.5 लीटर का 4-सिलिंडर इंजन उपलब्ध होगा। इस कार के इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स  जोड़ा गया है, वहीं इसके डीजल वेरिएंट में 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमॅटिक गियरबॉक्स का ोपतिं भी मौजूद होगा।

फीचर्स-फोक्सवैगन आमीयो में ऐसे कई फीचर्स मिलेंगे, जो इस सेगमेंट की किसी दूसरी करें में उपलब्ध नहीं है। इसमें एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए स्मार्टफोन एप्प, रेन सेंसिंग वाईपर्स, क्रूज़ कंट्रोल और स्टैटिक कॉर्नरिंग लाइट्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इन फीचर्स के अलावा इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसी सुविधाएँ भी दी जाएँगी। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top