
भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने अपनी A सीरीज के तहत आ A82 स्मार्टफोन को लांच करने के साथ एक्सक्लूसिव तौर पर टाटा ग्रुप की नई ई-कॉमर्स वेबसाइट टाटा क्लिक डॉट कॉम पर 4,549 रुपये कीमत में उपलब्ध किया है।
डिस्प्ले: इस स्मार्टफोन में 5 इंच की TFT FWVGA 480x854 पिक्सेल रेसोलुशन पर चलने वाली डिस्प्ले दी गई है, जो 196ppi पिक्सेल डेंसिटी पर काम करती है।
प्रोसेसर: इसमें 1.2 GHz पर काम करने वाला क्वॉड-कोर प्रोसेसर शामिल है।
मेमोरी: मेमोरी की बात की जाये तो इसमें 1GB RAM के साथ 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिये 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
डिज़ाइन: इस स्मार्टफोन को 144x72.7x9mm साइज का बनाया गया है।
कैमरा: इसमें 5 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी: इसमें 2,000 mAh की क्षमता वाली बैटरी दी गई है।
अन्य फीचर्स: अन्य फीचर्स की बात की जाये तो इस ड्यूल सिम 3G स्मार्टफोन में GPS, ब्लूटूथ, WiFi और माइक्रो USB 2.0 पोर्ट दिया गया है।