
हर जगह अब सिर्फ सुल्तान ही सुल्तान, मिले ५२ लाख से ज्यादा व्यूज
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान जो की हमें जल्द ही अपनी फिल्म "सुल्तान" में एक मशहूर पहलवान के किरदार में नज़र आने वाले हैं. बता दे कि फिल्म "सुल्तान" जो कि मशहूर बॉलीवुड निर्देशक अब्बास जफ़र के निर्देशन में बानी फिल्म है. तथा "सुल्तान" का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. रिलीज़ होते ही फिल्म का ट्रेलर ज़बरदस्त हिट हो गया है. सलमान की फैन फोल्लोविंग की तरह ट्रेलर के व्यूज भी हर घंटे बढ़ रहे हैं. महज दो दिन में ट्रेलर को ५२ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फिल्म "सुल्तान" में हमें 'सरबजीत' के अभिनेता रणदीप हुड्डा भी नज़र आने वाले हैं.
अपने एक बयान में रणदीप ने कहा कि आगामी फिल्म "सुल्तान" में सलमान खान का प्रदर्शन उनके करियर के सबसे अच्छे प्रदर्शनों में से एक है. जब उनसे यह पूछा गया कि 'दबंग' स्टार के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा, तो उन्होंने बताया कि यह हमेशा से अच्छा रहा है. सलमान ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म में जो लड़ाईयाँ दिखाई गई हैं, उनमे से ज्यादातर असली हैं जो उन्होंने असली पहलवानों के साथ लड़ी हैं.
सलमान ने कहा, 'फिल्म में ज्यादातर लड़ाईयाँ और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) असली हैं और असली पहलवानों के साथ हैं. जब वे उठा कर जमीन पर पटकते थे तब काफी तकलीफ होती। वे सभी १२०-१३० किलोग्राम के थे. सलमान ने फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर कहा, 'जब कोई पहलवान अभ्यास कराता है तब वह २-३ घंटे के लिए कराता है, उसके बाद शाम को फिर २-३ घंटे। उसके बाद एमएमए अभ्यास और हर रोज़ ६-७ घंटे की लगातार शूटिंग, लगातार लड़ाई। यह सब मुझ पर काफी प्रभाव डालता था. फिल्म में सलमान एक हरयाणवी पहलवान सुल्तान अली खान की भूमिका निभा रहे हैं और अनुष्का के प्यार में पड़ जाते हैं.