ऑरेंज कैप का टशन..

Mohsin Shaikh
0











विराट कोहली इस वर्ष ट्वेंटी-२० क्रिकेट में ज़बरदस्त फॉर्म में है और उनका यह प्रदर्शन आईपीएल में भी बरक़रार है. कोहली १५ मैचों में ८३.५४ की औसत और १५१.९० के स्ट्राइक रेट से ९१९ रन बना चुके हैं. उन्होंने इस दौरान ४ शतक और ६ अर्द्धशतक लगाए हैं. कोहली दूसरे पर चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर (७७९ रन) से १४० रन आगे हैं।

आईपीएल का खिताबी मुक़ाबला रविवार को बंगलुरु में आरसीबी और सनराइजर्स के बीच खेला जाना है, जिसमे ये दोनों बल्लेबाज़ मैदान में होंगे। विराट जहाँ इस मैच में ८१ रन आईपीएल इतिहास में एक संस्करण में १००० रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बनने का प्रयत्न करेंगे, वहीं वार्नर उन्हें पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप हासिल करना चाहेंगे।

अब कोई चमत्कार ही वार्नर को इस कैप पर कब्ज़ा दिल सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि विराट अपनी बढ़त को और मजबूत करना चाहेंगे। दूसरा यदि मान लिया जाये कि विराट शून्य पर आउट हो जाये तो भी वार्नर को उन्हें पीछे छोड़ने के लिए १४१ रन बनाने होंगे जो आसान नज़र नहीं आ रहा है.

वार्नर ने १६ मैचों में ५९.९२ की औसत और १४९.२३ की स्ट्राइक रेट से ७७९ रन बनाए हैं.उन्होंने इस दौरान ८ अर्द्धशतकीय पारियां खेली हैं.सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूचि में आरसीबी के एबी डिविलियर्स अभी १५ मैचों में ५६.८३ की औसत से ६८२ रन बनाकर तीसरे स्थान पर है. वे अभी खिताबी मुक़ाबले में उतरेंगे, वे अभी विराट से २३७ रन पीछे हैं और उनके शिर्ष पर पहुंचने की कोई संभावना नहीं है.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top