सऊदी कानून के मुताबिक इस कुंए के पानी को बेचना गैर कानूनी है, बावजूद कई दूसरे देशों में नकली ज़मज़म वाटर बेचा जाता है। पहले रस्सियों के सहारे बाल्टी से इस कुंए से पानी निकाला जाता था। लेकिन अब मोटर पंप लगा दिया गया है। इस से 1 सेकंड में 8,000 लीटर तक पानी निकलता है। वाटर पंप से पानी मस्जिद की अलग अलग जगहों पर पहुँचाया जाता है। जहाँ से श्रद्धालु आसानी से पानी भर लेते हैं।
यह कुंआ करीब 30 मीटर गहरा है और इसका डायमीटर 1.08 से 2.66 किमी लंबा है। यह पानी काफी साफ माना जाता है और इसमें न कोई रंग होता है और न ही कोई महक। साइंटिफिक रिपोर्ट के मुताबिक इसका पीएच 7.9 से 8.0 रहता है। हालांकि, कुंए की खासियत ये है कि हज़ारों साल होने के बावजूद ये कभी सुख नहीं। इसके पानी में किसी प्रकार का जिव या पौध भी नहीं मिलता।
