स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी लेनोवो ने इंडिया में
Lenovo K5 को लॉन्च ऐलान कर दिया है। ये हैंडसेट सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया जायेगा।
फोन की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की लेकिन ये माना जा रहा है कि इसकी कीमत 8 हजार रुपये से कम होगी। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले कमपनी ने अपने हैंडसेट Lenovo Vibe K5 प्लस को 8,499 रुपये में लॉन्च किया था। इसे देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि Lenovo K5 की कीमत 8 हजार रुपये से भी कम होगी।
Lenovo K5 के फीचर्स:
डिस्प्ले- 5 इंच
प्रोसेसर- ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 415
रैम- 2GB
मेमोरी- 16GB
कैमरा- 13एमपी रियर और 5एमपी फ्रंट
बैटरी- 2750 एमएएच
