अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, यह पूरी फिल्म 12 अगस्त को देखने को मिलेगी।

Unknown
0












अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' का ट्रेलर जरी हो गया है और यह वाकई में दमदार है। यह फिल्म 50 के दशक पर आधारित है और अक्षय ने इसमें एक नेवी ऑफिसर रुस्तम पावरी की भूमिका निभाई है। ट्रेलर में दावा किया गया है कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
ट्रेलर में अक्षय कुमार देशभक्ति के डायलॉग बोलते हुए नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में अक्षय 'मेरी यूनिफार्म मेरी आदत जैसे की साँस लेना अपने देश की रक्षा करना' जैसे डायलॉग बोलते दिखे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है की नेवल अफसर रुस्तम पावरी हाथों एक खून हो जाता है। इस मामले पर कोर्ट  सुनवाई रही है। टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित 'रुस्तम'में अक्षय के अलावा इलियाना डिक्रूज, अर्जुन बाजवा और ईशा गुप्ता ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वैसे यह फिल्म रितिक रोशन की 'मोहनजो दारो' को कड़ी टक्कर दे सकती है। दोनों ही फ़िल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं।


पेनड्राइव से डिलीट हुई फाइल्स को यूँ करे रिकवर


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top