
ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिशेल स्टार्क ने चोंट से उभरकर इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी कर ली है और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं। अपनी कहर बरपाती गेंदबाज़ी से बल्लेबाजों के पसीने छुटाने वाले स्टार्क इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे जल्दी 100 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं।
सतर्क के नाम पर 47 वनडे मैचों में 92 विकेट दर्ज हैं। अगर वो 5 मैचों में 8 विकेट झटक लेते हैं तो वो पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज सक़लैन मुश्ताक़ का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डालेंगे। सक़लैन मुश्ताक़ ने 1997 में भारत में अपने 53वें वनडे मैच में यह कारनामा कर दिखाया था।
उससे प[एहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही पूर्व तेज़ गेंदबाज वक़ार यूनिस के नाम पर था। वक़ार ने 59 मैचों में 100 वनडे विकेट पुरे किये थे। न्यूज़ीलैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज शेन बॉन्ड एक और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज ब्रेट ली इस रिकॉर्ड को तोड़ने से दो मैच से चूक गए थे। स्टार्क के पास वेस्टइंडीज में जरी ट्राई सीरीज में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का अच्छा मौका है।