निसान ने लॉन्च की डैटसन रेडी-गो, कीमत 2.38 लाख रुपये से शुरू

Mohsin Shaikh
0











जापान की प्रमुख ऑटो कंपनी निसान ने डैटसन ब्रांड से नई छोटी कार डैटसन रेडी-गो की पेशकश की है, जिसकी दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 2.38 लाख रु. से 3.34 लाख रु. के बीच है। इस कदम से 'एंट्री लेवल' खंड में कीमत युद्ध शुरू हो गया है। डैटसन रेडी-गो की प्रतिस्पर्धा मारुती सुजुकी ऑल्टो और ह्युंडई की ईयोन से होगी जिसकी कीमतें 2.5 लाख से 4.42 लाख रु. के बीच है। रेडी-गो, कंपनी की भारत में डैटसन ब्रांड के तहत तीसरा वाहन है और यह देश में विकसित नए प्लेटफॉर्म पर बना है।

यह मॉडल पांच संस्करणों में आएगा जिनकी कीमत 2.38 लाख से 3.34 लाख रु. के बीच होगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक अरुण मल्होत्रा ने कहा डैटसन रेडी-गो शहरी लोगों के आवागमन के लिए जापानी शैली की एक अनूठी पेशकश है जो भारत में विकसित और विनिर्मित है। इसमें 800 सीसी क्षमता का इंजन है और मैनुअल ट्रांसमिशन वाली इस गाड़ी का माइलेज 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर है। कंपनी का दावा है कि यह 15.9 सेकंड में 100 किमी की रफ़्तार पकड़ लेती है।  इसकी उच्चतम गति 140 किमी प्रति घंटा है।  यह देश भर में कंपनी के सभी शोरूम में मिलेगी। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top