
शाओमी कंपनी ने स्मार्टफोन्स को तो काफी स्मार्ट बना दिया है और अब बाइक्स की दुनिया में हाथ आज़माने की तैयारी भी कर रही है। शाओमी ने एक इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर दी है जिसका नाम QiCycle रख गया है। ये एक इलेक्ट्रिक फोल्डिंग बाइक है जिसकी कीमत 2,999 युआन यानि करीब 30,000 रुपये है।
Mi QiCycle लेक्ट्रिक फोल्डिंग बाइक की खासियत:
इसमें 250W 36V की मोटर लगाई गई है। शाओमी ने इस बाइक को Torque Measurement Method के साथ बनाया है, जो राइडर को बाइक चलने में मदद करती है। इसके अलावा ये बाइक आपके फिटनेस से संबंधित सभी पैरामीटर्स जैसे कैलोरीज़ बर्नड, डिस्टेंस ट्रैवल्ड और स्पीड के बारे में भी बताती है। ये बाइक एक बार चार्ज करने के बाद 45 किलोमीटर तक चल सकती है। आपको बता दें कि इस बाइक में पैनासोनिक की 18650 बैटरी लगाई हैं।
कंपनी ने बताया कि वो सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करना चाहती है। फ़िलहाल इस बाइक को चीन से बाहर लॉन्च किया जायेगा या नहीं ये कहना मुश्किल है।
भारत में लॉन्च हुई रोल्स रॉयस की सुपर लग्ज़री कार डॉन