Coolpad कंपनी ने भारत में अपना पहला VR Headset लॉन्च कर दिया है। महज 999 रुपये कीमत वाला Cool VR 1x अमेज़न इंडिया से ख़रीदा जा सकता है। कंपनी की मानें तो Cool VR 1x उन सभी स्मार्टफोन के साथ काम करने में सक्षम है, जिनकी स्क्रीन 4.7 से 5.7 इंच की होगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में Gyroscope सेंसर भी होना चाहिए जिस से यूजर्स वर्चुअल रियलिटी का मज़ा ले पाएंगे। आपको बता दें कि कंपनी के खुद के स्मार्टफोन जैसे Coolpad Note 3, note 3 Lite, Note 3 Plus और Coolpad Max इस वीआर सेट के लिए कंपेटिबल हैं।
Cool VR 1x हैडसेट कस्टमाइज लेंस के साथ आता है। कूलपैड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सईद ताजुद्दीन ने कहा कि इस गैजेट के माध्यम से एक नई दुनिया को घर बैठे ही देखने का मौका मिलेगा। इस डिवाइस के बाद बहुत ही जल्द हम अपने दूसरे डिवाइसेस को भी लॉन्च करेंगे जैसे पॉवर बैंक और स्मार्ट वॉच।
बूमसाउंड टेक्नोलॉजी और सुपर एलसीडी डिस्प्ले के साथ एचटीसी ने पेश किया डिजायर 630, जाने क्या है कीमत
