
लीईको (LeEco) ने दिल्ली में हुए 2 फ्यूचर इवेंट में दूसरी पीढ़ी के ली2 (Le 2) और ली मैक्स 2 (Le Max 2) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ली 2 की कीमत 11,999 रुपये (3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज) और ली मैक्स 2 की कीमत 22,999 रुपये (4 GB रैम और 32 GB स्टोरेज) रखी गई है। इसके अलावा ली मैक्स 2 का एक अन्य वैरिएंट लॉन्च किया गया है जिसमे 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज दी गई है, की कीमत 29,999 रुपये है।
लीईको ली मैक्स 2 ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट और लीमॉल.कॉम पर उपलब्ध होगा जिसकी पहली फ़्लैश सेल 28 जून को होगी। इसे खरीदने के लिए 20 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। जहाँ तक लीईको ली 2 स्मार्टफोन की बात है तो फ़िलहाल यह उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे उपलब्ध करवाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि ली 2 औे ली मैक्स 2 को अप्रैल में चीन में लॉन्च किया गया था। दोनों स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलते हैं।
ली 2 के फीचर्स:
5.5 इंच की बेजल-लेस एचडी डिस्प्ले
16 मेगापिक्सेल रियर कैमरा और 8 एमपी फ्रंट कैमरा
3000 एमएएच बैटरी
4G एलटीई सपोर्ट
ली मैक्स 2 के फीचर्स:
5.7 इंच की क्यूएचडी बेजल-लेस सुपर रेटिना डिस्प्ले
64 बिट क्वॉड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर
21 मेगापिक्सेल रियर कैमरा, 8 एमपी फ्रंट कैमरा
3100 एमएएच बैटरी
4G एलटीई सपोर्ट
क्विक चार्जिंग सपोर्ट, 5 मिनट चार्ज कर चलेगी 3.5 घंटों तक बैटरी।