
Oppo ने अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Oppo A37 को फ़िलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है। यह फोन भारतीय मार्केट में कब तक लॉन्च होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। प्राप्त ख़बरों की मानें तो इस फोन की कीमत 1299 युआन यानि करीब 13,300 रुपये है।
Oppo A37 के फीचर्स:
इस फोन में 5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ 2 जीबी की रैम दी गई है। Oppo A37 1.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ ही इसमें 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे 128 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिये बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर काम करनेवाला ये फोन गोल्ड, ग्रे और रोजेज गोल्ड कलर में उपलब्ध है साथ ही ये फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 एमपी का रियर कैमरा और 5 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ इस फोन में एलईडी फ़्लैश, बीएसआई सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर और फूल-एचडी (1080 पिक्सेल) वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 2630 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए Oppo A37 में जीपीआरएस/एज, 3G, 4G, ब्लूटूथ, एनएफसी, वाईफाई, जीपीएस/ ए जीपीएस, यूएसबी-ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी दिया गया है।