इस गेंदबाज़ ने खुद अपना रिकॉर्ड तोड़ कर रचा नया इतिहास

Mohsin Shaikh
0



















सुनील नारायण ने अपने गेंदबाज़ी एक्शन में सुधार करके अब वेस्टइंडीज की टीम में वापसी की। इस रहस्यमयी स्पिनर ने अपनी बलखाती गेंदों का जादू दक्षिण अफ्रीका पर चलाया और  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9.5 ओवर में 27 रन देकर 6 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने एक स्पिनर के तौर पर वेस्टइंडीज के लिए वनडे में नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड उनके नाम था उन्होंने वर्ष 2012 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 27 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

नारायण ने न सिर्फ अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया बल्कि उनका यह प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ  वनडे में किसी भी गेंदबाज़ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए नारायण को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी गेंदबाज़ी एक्शन में लगभग 80 प्रतिशत बदलाव करना पड़ा और इसके बाद जो परिणाम मिल रहे हैं उनसे मैं खुश हूँ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top