
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। खबरों के अनुसार यह एक रोमांटिक सॉन्ग होगा, जिसकी शूटिंग के लिए दोनों पेरिस रवाना हो गए हैं। दोनों को शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
दिशा डायरेक्टर नीरज पांडे की फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने पिछले महीने जैकी चैन के साथ 'कुंग फू योगा' की शूटिंग की है।
गौरतलब है कि टाइगर और एक्ट्रेस दिशा पटानी के बीच रोमांस की ख़बरें काफी समय से आ रही हैं। बताया जाता रहा है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन न तो कभी टाइगर ने, न ही दिशा ने इस खबर की पुष्टि की है।