पावरफुल फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 3

Unknown
0














वनप्लस कंपनी ने अपना वनप्लस 3  स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का चौथा स्मार्टफोन है इसके पहले कंपनी ने नवंबर 2015 में वनप्लस X लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 27,999 रुपये राखी गई है। यूजर्स इसे अमेज़न इंडिया से ऑर्डर कर सकते हैं।

इसकी सबसे खास बात इसमें मौजूद क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 6 GB रैम है। इस हैंडसेट को खरीदने के इच्छुक यूजर्स के लिए अच्छी खबर ये है कि कंपनी ने अपना इनवाइट सिस्टम वापस ले लिया है। अब हैंडसेट को इनवाइट पर नहीं बल्कि ओपन सेल में बेचा जायेगा।

यूजर्स को क्या मिलेगा-

इंडियन यूजर्स 1 साल के लिए सावन प्रो सर्विस फ्री में सब्सक्राइब कर सकते हैं।
आईडिया सेल्युलर यूजर को 1 साल तक डबल डाटा ऑफर का फायदा मिलेगा।
'वनप्लस केयर एप्प' के जरिए यूजर 1 साल तक एक्सीडेंटल डैमेज कवर पा सकते हैं।

इस फोन के फीचर्स-
कंपनी ने ऐलान किया है की फ़िलहाल वनप्लस 3 का ग्रेफाइट कलर वेरिएंट अवेलेबल होगा। हैंडसेट का सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट बाद में अवेलेबल होगा। वनप्लस 3 में क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट है। इसमें क्वॉडकोर (2.2 GHz ड्यूल कोर और 1.6 GHz ड्यूल कोर) प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 6 GB रैम दी गई है। यह फोन 64 GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है। इसकी मेमोरी बढ़ाई नहीं जा सकती इसे लेकर यूजर्स को थोड़ा निराश होना पड़ता है। इस फोन में 16 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा है।  यह सोनी IMX 298 सेंसर, f/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके अलावा प्राइमरी कैमरा रॉ इमेज सपोर्ट, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और स्माइल कैप्चर मोड़ के साथ आएगा। फ्रंट कैमरे में IMX 179 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top